फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार की तलाश में हैं तो एक जून को इस जगह पर आएं, सुनहरा मौका

Wed, 31 May 2017 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जॉब फेस्ट
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारी, युवा एवं गृहणियां अगर रोजगार की तलाश में हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है, एक जून को इस जगह पर आएं। भारतीय जीवन बीमा निगम पंचकूला शाखा में एक जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक पीसी धीमान ने बताया कि रोजगार में मेले में युवकों को बीमा क्षेत्र में रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इस मेले में पंचकूला के सेवानिवृत्त कर्मचारी, युवा, गृहिणी एवं योग्य आवेदक सुबह दस से दिन में तीन बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बीमा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसमें ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को ग्रामीण करियर अभिकर्ता के रूप में पांच हजार रुपये स्ट्रीपेंड कमीशन और शहरी कैशियर अभिकर्ता को 6 हजार रुपये स्ट्रीपेंड कमीशन के अलावा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 21 से 35 आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष इसमें आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा एससी, एसटी के लिए उम्र सीमा 21 से 40 वर्ष तक होगी। इसके लिए आवेदकों को दसवीं के प्रमाण पत्र की तीन तीन फोटो कॉपी, तीन पासपोर्ट साइज फोटो, 525 रुपये पंजीकरण फीस के साथ पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी की तीन तीन कापियां संलग्न करनी होंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें