विशेष दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा में लाकर उन्हें सामान्य जीवन यापन के लिए तैयार करने के मसकद से देश के आर्मी स्कूलों में एक खास इनक्लूसिव एजुशकेशन प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। जिसके तहत इन दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों के क्लास रूम में ही शिक्षित कर उन्हें मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जाएगा।
इसके लिए बतौर पायलट प्रोजेक्ट देशभर के कुल 137 आर्मी पब्लिक स्कूलों में से 16 स्कूलों को चुना गया है। दिव्यांगों के लिए राइट ऑफ पर्सन विद डिसएब्लिटी एक्ट को ध्यान में रखते हुए ये प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसे आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी की देखरेख में आगे बढ़ाया जाएगा। जबकि आर्मी वाइफस वेलफेयर एसोसिएशन भी इस प्रोजेक्ट में हर संभव सहयोग के लिए आगे है।
दिव्यांग छात्रों हेतु इस इनक्लूसिव एजुशकेशन प्रोजेक्ट के लिए विशेष बजट का भी प्रावधान किया गया है। 16 आर्मी स्कूलों में इस प्रोजेक्ट की सफलता के बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य स्कूलों में भी इसे लागू किया जाएगा।