अटारी-वाघा बॉर्डर
पूरा दिन अभिनंदन की रिहाई का समय बदलता रहा। रात 9.05 बजे पाकिस्तान ने अटारी बॉर्डर पर अपना गेट खोला और लाइटें जलाई, जिसके बाद भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। अभिनंदन को डीआईजी बीएसएफ जेएस ओबराय और डीसी शिवदुलार सिंह ने बॉर्डर से रिसीव किया। अभिनंदन ने कोट पैंट पहन रखा था और भारत की धरती पर कदम रखते ही उनके चेहरे पर विजयी मुस्कराहट साफ झलक रही थी।