एयरफोर्स का एक जवान 6 दिन से लापता है, लेकिन एयरफोर्स के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। अब पत्नी ने एसएसपी को शिकायत दर्ज कराई है। मामला पंजाब के बठिंडा का है।
जिले के गांव भीसीआणा स्थित एयरफोर्स स्टेशन से संदिग्ध हालातों में लापता हुए जवान विपिन शुक्ला के परिजन मंगलवार को एसएसपी स्वपन शर्मा को मिले। उन्होंने उनसे इंसाफ की गुहार लगाते आरोप लगाया कि एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारी और पुलिस चौकी बल्लूआणा के अधिकारी उनकी कोई भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
संतोष शुक्ला ने कहा कि वह इस बारे में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह को शिकायत भेजेंगे। वहीं एसएसपी स्वपन शर्मा का कहना है कि उन्होंने इस मामले संबंधी डीएसपी आर की ड्यूटी लगा दी है। पूरी मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।