फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व CM बेअंत सिंह का हत्यारा हवारा एक और केस में हुआ बरी, जानिए मामला

Tue, 14 Feb 2017 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
विज्ञापन
जगतार सिंह हवारा - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
बब्बर खालसा का आतंकी व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का हत्यारा जगतार सिंह हवारा एक और केस में बरी हो गया है। पंजाब के रोपड़ की जिल अदालत ने मंगलवार को हत्या, हत्या के प्रयास आर्म्स एक्ट व टाडा एक्ट के मामले में बरी कर दिया।
विज्ञापन


अदालत ने हवारा को रोपड़ में चल रहे पांचवें व आखिरी मामले में भी 25 साल बाद बरी कर किया है। हवारा चार मामलों में पहले ही बरी हो चुका है। अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज सुनीता कुमारी शर्मा की अदालत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई सुनवाई में जगतार सिंह हवारा को साक्ष्यों के अभाव पर बरी किया।

गौरतलब है कि 21 दिसंबर 1992 में चमकौर साहिब में शहीदी जोड़ मेले के दौरान रात के समय हुई गोलीबारी में एसपीओ कांस्टेबल सुनील कुमार की मौत हो गई थी और कांस्टेबल मोहन लाल तथा राज कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में हत्या के प्रयास का केज दर्ज किया गया था

पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का हत्यारा जगतार सिंह हवारा - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस ने 23 दिसंबर 1992 को अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या तथा हत्या के प्रयास, आर्म्स और टाडा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने मौके से राइफल, पिस्तौल व देसी बम भी बरामद किए थे। पुलिस ने बाद में मामले में जगतार सिंह हवारा समेत सूरत सिंह, सरबजीत सिंह भोजेमाजरा को आरोपी बनाया था। इस मामले में सूरत सिंह व सरबजीत सिंह भोजेमाजरा पहले मामले में बरी हो गए थे। अब अदालत ने साक्ष्य के अभाव में हवारा को भी बरी कर दिया है।

जिले में अब हवारा पर कोई केस नहीं
जगतार सिंह हवारा व अन्य पर चमकौर साहिब में हेड ग्रंथी के कत्ल, पुलिस पर हमला, नूरपुरबेदी में बहुचर्चित बाबा प्यारा सिंह भनियारांवाले के डेरे के गेट पर बम विस्फोटक करने और असलहा बरामदगी के अलग-अलग पांच मामले दर्ज हुए थे। इन सभी केसों में हवारा व अन्य आरोपी बरी हो गए हैं। अब जगतार सिंह हवारा के खिलाफ जिला में कोई केस नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें