फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स ज्वॉइन करने का सुनहरा मौका, तैयार हो जाइए, कहीं मौका न चूक जाएं

Wed, 13 Sep 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
इंडियन एयरफोर्स
विज्ञापन
इंडियन एयरफोर्स में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्दी से तैयारियों में जुट जाइए, कहीं फिर मौका न छूट जाए। दरअसल, डेराप्रेमियों की हिंसा की वजह से 27 अगस्त को एयरफोर्स भर्ती की परीक्षा (एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट) से वंचित रहे हजारों युवाओं को एयरफोर्स अथारिटी ने बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन


परीक्षा से वंचित इन युवाओं को एयरफोर्स ने दोबारा परीक्षा देने का एक और मौका दे दिया है। इन युवाओं के लिए एयरफोर्स अथारिटी अब 17 सितंबर को फिर से एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन करेगी। एयरफोर्स के एक अफसर के अनुसार इस परीक्षा केलिए एयरफोर्स अथारिटी ने जरूरी तैयारियां कर ली हैं।

हिंसा की वजह से नहीं पहुंच पाए थे युवा

इंडियन एयरफोर्स
एयरफोर्स भर्ती केलिए ये परीक्षा 27 अगस्त को होनी थी, लेकिन 25 अगस्त को अचानक चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में डेरामुखी को दोषी करार  देने के बाद हिंसा का दौर शुरू हो गया। बसें, रेल व अन्य यातायात साधनों पर ब्रेक लग गई।

कई जिलों में कर्फ्यू का माहौल बन गया। अति संवेदनशील हालातों के मद्देनजर इस परीक्षा में भाग लेने वाले हजारों अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों में नहीं पहुंच पाए। इस भर्ती में भाग न लेने की वजह से युवाओं में खासी मायूसी थी।
विज्ञापन

एयरफोर्स अथारिटी ने तय किए परीक्षा केंद्र

इंडियन एयरफोर्स
दोबारा ली जाने वाली इस परीक्षा के मद्देनजर एयरफोर्स अथारिटी ने हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के अंतर्गत परीक्षा केंद्र तय कर दिए हैं। इस दौरान अंबाला, आदमपुर, अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, चंडीगढ़, हलवारा, सरसावा और सिरसा में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा उसी वक्त पर शुरू होगी। यदि अचानक समय और परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव हुआ, तो एयरफोर्स अथारिटी अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड ई-मेल पर इसकी सूचना भेज देगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें