फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल मोहाली में भिड़ेंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया, बनाए गए ये नए रूट प्लान, इन सड़कों पर जाने से बचें

Sat, 09 Mar 2019 11:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज - फोटो : File Photo
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा मैच रविवार को मोहाली स्थित आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। दर्शकों को किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए पुलिस ने खास प्रबंध किए हैं। लोगों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रैफिक रूट बनाया गया है। वहीं सात पार्किंग बनाई गई हैं जहां लोग अपनी गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे।

विज्ञापन


जिला पुलिस प्रशासन के मुताबिक गेट नंबर एक-ए व एक-बी के लिए हॉकी स्टेडियम के अंदर पार्किंग होगी। गेट नंबर एक-सी के लिए पार्किंग मल्टी पर्पस स्टेडियम में होगी। गेट नंबर चार के लिए पार्किंग होटल मेजेस्टिक के सामने और पिछली साइड होगी। गेट नंबर एक-डी, 11 और 14 के लिए पार्किंग फेज-10 की मार्केट व हॉकी स्टेडियम के अंदर पिछले गेट के साथ होगी। 

गेट नंबर 5, 6, 7, 9 व 10 के लिए पार्किंग पुडा भवन के नजदीक व वन भवन के नजदीक लगने वाली मंडी के पास होगी। पुलिस की तरफ से बताया गया कि पायलट एसकोर्ट के लिए पार्किंग पीसीए रोटरी से टी प्वाइंट नाइपर रोड तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को यह रहेगा रूट प्लान

India vs Australia - फोटो : File Photo
चंडीगढ़ ट्रिब्यून चौक से एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर सामान्य दिनों की तरह ट्रैफिक चलेगा। इस रोड से होकर लोग एक तरफ एयरपोर्ट या पटियाला की तरफ निकल सकते हैं तो दूसरी तरफ खरड़ की तरफ जा सकते हैं। इसी तरह सेक्टर-48-49 से मोहाली आने वाली सड़क पर वीआईपी रूट रहेगा। यह सड़क फेज-10 की मार्केट के सामने से होते हुए स्टेडियम पहुंचेगी।

 इसके अलावा सेक्टर-45-46 से पीसीए आ रही सड़क वीवीआईपी रूट रहेगा। इस सड़क पर मोहाली एरिया में जा सकेंगे। इसके अलावा 44-45 से मोहाली आ रही सड़क पर ट्रैफिक चलेगा। वाईपीएस चौक से भी ट्रैफिक चलेगा। इसके साथ ही पुलिस ने अपने रूट प्लान में साफ कर दिया है कि कौन सी सड़क पर कौन से गेट के लिए रास्ता व पार्किंग रहेगी। बाकी सड़कों पर सामान्य दिनों की तरफ ट्रैफिक चलेगा। लोगों से अपील की गई है कि पीसीए की तरफ आने वाली सड़कों पर निकलने से बचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें