फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की हरकतों से नाराज भारत, पाक के साथ सीमा पार व्यापार रोका

Thu, 16 Mar 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पाक के साथ सीमा पार व्यापार रोका
विज्ञापन
पाकिस्तान की हरकतों से तंग आकर भारत ने मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर पाक के साथ सीमा पार व्यापार को रोक दिया। भारत ने ये फैसला पुंछ के सीमावर्ती जिले में सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद लिया गया है। पाकिस्तान द्वारा की गयी इस फायरिंग ने चक-दा-बाघ में ट्रेड फैसिलिटी सेंटर (टीएफसी) को काफी नुकसान पहुंचा था। इससे पहले सोमवार को पुंछ से पाकिस्तान की रावलकोट जाने वाली बस सेवा को भी सुरक्षा के मद्देमजर रोक दिया गया था।
विज्ञापन


एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक आज भी यानि बुधवार को व्यापार शुरू होने की कोई संभावना नहीं है। दोनों पक्षों के बीच यह व्यापार 2008 में शुरू हुआ था, लेकिन उसके बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में उतार-चढ़ाव का असर व्यापार पर भी देखा गया। पाकिस्तान ने बिना किसी कारण के अगस्त 2016 में व्यापार को रोक दिया था। उसके बाद भारत-पाक रिश्तों में खटास भी आई थी। 

बता दें कि 1 मार्च को जम्मू और कश्मीर पुलिस ने मुजफ्फराबाद-श्रीनगर मार्ग पर एक ट्रक में हथियारों के साथ कैश और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया था। ट्रक में व्यापार के नाम पर एक चीइनीज पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन, 14 राउंड, चार एके मैगज़ीन, 120 एके गोला बारूद और दो चीनी हथगोलों की तस्करी की जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें