देश के तीसरे बड़े चावल निर्यातक रोहित गर्ग की महिला मित्र बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की रिश्तेदार थीं। महिला का शव गली-सड़ी हालत में नहर से मिला। शव 82 घंटे बाद रविवार को नारायणा गांव के पास नहर से मिला है। महिला के पति के पारिवारिक दोस्त विजयंत शर्मा ने बताया कि महिला बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता संजय दत्त की पहली पत्नी की रिश्तेदार थी। शव की तलाश में 50 गोताखोर लगे थे।
शव नहर से निकालने के बाद गोताखोरों ने इसकी सूचना डीएसपी नरेश अहलावत और परिजनों को दी। महिला के पति ने कपड़ों और गहनों से शव की शिनाख्त की। शव को सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां परिजनों के बयान के बाद डॉक्टरों की बोर्ड टीम ने पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए बाल, कपड़े आदि के सैंपल मधुबन लैब भिजवा दिए हैं।