गुरमीत विरदी और कृपाल सिंह ने जीता रेन फॉरेस्ट चैलेंज
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के गुरमीत विरदी और कृपाल सिंह ने इंडिया का सबसे बड़ा रेन फॉरेस्ट चैलेंज अपने नाम कर लिया है। अब वे वर्ल्ड चैलेंज खेलने के लिए जाएंगे। गोवा में पिछले एक हफ्ते से चल रहे इस चैलेंज गुरमीत विरदी और उनके को- ड्राइवर कृपाल सिंह ने कुल 2700 अंक हासिल कर जीत लिया। इस जीत के साथ ही विरदी को मलयेशिया में होने वाले विश्व के सबसे बड़े रेन फॉरेस्ट चैलेंज में सीधे तौर पर एंट्री को मिल गई।
रेन फॉरेस्ट चैलेंज में भारत की ओर से हिस्सा लेते हुए गुरमीत सिंह विरदी और उनके को-ड्राइवर ने संघर्ष पूर्ण मुकाबले में मलयेशिया केमेरमिन लिम और उनके को ड्राइवर हामिजान बिन को पछाड़ते हुए विजेता ट्राफी जीतने में कामयाबी पाई।
दूसरे स्थान पर रही मलयेशिया की टीम कुल 2177 अंक की जुटा पाई। गोवा में रेन फॅारेस्ट चैलेंज (आरएफसी) का यह तीसरा एडिशन रहा। पिछले दो सीजन में मलयेशिया के ड्राइवरों ने बाजी मारी। यह पहली बार है जब चंडीगढ़ के प्रतिभागी ने विजेता ट्राफी हासिल की है।
पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ: विरदी
गुरमीत विरदी ने बताया कि जैसे ही इवेंट खत्म हुआ। रिजल्ट आउट होने के कुछ देर तक मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि इंडिया के सबसे बड़े रेन फॉरेस्ट इवेंट को जीत चुका हूं। यह कंपीटीशन मेरी लाइफ का सबसे टफ रहा। इस इवेंट केदौरान में जब पहले पायदान से फिसलकर दूसरे पर पहुंचा तो मेरे ऊपर काफी दबाव आ गया था। इसके बावजूद हिम्मत नहीं हारी और वापसी करते हुए दोबारा से कई अहम मौकों पर प्वाइंट जुटाकर विजेता बना।