फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से पाकिस्तान जा रही सदा-ए-सरहद बस का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे यात्री

Wed, 21 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा/फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
विज्ञापन
सदा-ए-सरहद के सा​थ हादसा
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली सदा-ए-सरहद के साथ हादसा हो गया, जिसके चलते यात्रियों में एकाएक हड़कंप मच गया। हादसा सदा-ए-सरहद बस (एलईएस 14-8829) के साथ मंगलवार सुबह बसंतपुरा के पास पतारसी में हुआ। हालांकि बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


हादसे में बस के बाई तरफ के बंपर को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब छह बजे दिल्ली से लाहौर के लिए बस रवाना हुई। साढे़ 9 बजे जब बस राजपुरा सरहिंद रोड पहुंची तो सड़क के बीचोंबीच खड़े दूध के टैंकर को देखकर बस के आगे चल रहीं जिप्सी पायलट (पीबी11एए-1359) के ड्राइवर ने एकाएक ब्रेक लगा दी।

इससे जिप्सी बेकाबू होकर दूध के टैंकर से जा टकराई और फिर पीछे से आ रही बस भी पुलिस की जिप्सी से टकराई। बस के पीछे आ रही सुरक्षा दस्ते की कार भी अनियंत्रित होकर बस से टकरा कर गई और वह भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा तेज बरसात के कारण हुआ

सदा-ए-सरहद के सा​थ हादसा
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद फतेहगढ़ साहिब से एक अन्य पायलट गाड़ी मंगाकर बस को सरहिंद की ओर रवाना किया गया। सूत्रों के अनुसार हादसा तेज बरसात के कारण हुआ, जिससे जिप्सी सवार को दूध का टैंकर नहीं दिखा।

मुलेपुर के थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि एसएचओ ने बताया कि मौके पर ही जिप्सी को बदलकर बस को वहां से सकुशल रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि बस में केवल बस चालक और कंडक्टर ही मौजूद थे। बस में कोई भी सवारी नहीं थी। हादसे में जिप्सी सवार एएसआई सुच्चा सिंह को थोड़ी चोटें आईं थीं, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें