फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2017: वित्तमंत्री बादल ने पेश किया कैप्टन सरकार का पहला बजट, खास बातों पर एक नजर

Wed, 21 Jun 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल
विज्ञापन
वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल पंजाब की कैप्टन सरकार का पहला बजट पेश किया, जिसमें प्रदेश की जनता को कई तोहफे दिए गए। खास बातों पर एक नजर। पंजाब सरकार ने 1 लाख 18 हजार 237 करोड़ का कुल बजट पेश किया। कृषि के लिए वर्ष 2017-18 के लिए 10580.99 करोड़ बजट आवंटित किया, जिसमे 1500 करोड़ किसानों के कर्जा माफ़ी के लिए आवंटित किया शामिल है।
विज्ञापन


सामाजिक सुरक्षा के लिए 3604.65 करोड़ बजट आवंटित किया। पंजाब विश्वविद्यालय का अनुदान 26 करोड़ से बढ़ा कर 33 करोड़ किया। पिछड़े क्षेत्रो में 5 नए डिग्री कालेज खोलने के लिया 15 करोड़ बजट आवंटित किये गये। सरकारी कालेजों में बुनियादी ढांचे के लिए 10 करोड़ आवंटित किये गये।

कर्जमाफी के लिए 1500 करोड़ का विशेष प्रावधान, बुढ़ापा पेंशन 500 रुपए मासिक से बढ़ा कर 750 रुपए की गई। एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं को 8000 रुपए मासिक सहायता, स्वतंत्रता सेनानियों को हर माह 300 यूनिट बिजली फ्री, 70 नये पुलिस थाने बनाए जाएंगे। इसके अलावा पंजाब में सभी हेल्पलाइन को डायल 100 से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट फंड 300 करोड़ रुपए किया गया। प्राथमिक स्कूलों में कम्प्यूटर के लिए 10 करोड़ के बजट का प्रावधान, पटियाला में खेल विश्विद्यालय की स्थापना की जाएगी। पांच नए डिग्री कालेज खोले जाएंगे। युवाओं को 10 मोबाईल फोन के लिए 10 करोड़ का प्रावधान, बुढ़ापा पेंशन 500 से बढ़ाकर 750 रूपये की गई।
विज्ञापन

विधानसभा की कार्यवाही कल के लिए स्थगित कर दी गई है

punjab assembly session
बजट पेश होने के बाद पंजाब विधानसभा की कार्यवाही कल के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं मनप्रीत बादल ने प्रेस कांफ्रेंस करके बजट पर बात की। उन्होंने कहा कि बजट में कृषि, रोजगार और रियल स्टेट पर फोकस रखा गया है। स्टेम ड्यूटी पर राहत दी गई है।

एजूकेशन में सरकार ने कई पहल की है और कोई भी स्कूल बिना फर्नीचर नही रहेगा, स्कूलों में कम्प्यूटर मौजूद होंगे। पंजाबी भाषा के प्रचार के लिए भी सरकार ने फंड रखा है। वित्तमंत्री ने बताया कि आशीर्वाद स्कीम को 15 हजार से बढ़ाकर 21 हजार किया है। डिपार्टमेंट ऑफ लोकल का बजट डबल किया गया है। बजट पंजाब के 99 फीसदी लोगों को समर्पित है। 10 साल जो पार्टी सत्ता में रही अकाली दल जिन्होंने बजट अभिभाषण को डिस्टर्ब किया और नारे लगाए।

अकाली के इस व्यवहार और सुखबीर बादल ने पंजाब के मृतक किसानों के प्रति भी जिम्मेवारी नही निभाई। वित्तमंत्री ने कहा कि 10 तारीख को पूर्व सरकार ने सीसीएल का निपटारा किया जबकि वोटों की गिणती 11 तारीख को हुई। अगले 3-4 साल में पंजाब को अपने पैरों पर खड़ा करेंगे और मीडिया की कलम से सहयोग की उम्मीद करता हूं। अकाली दल ने सीएम और वित्त मंत्री के सम्बोधन भी नही सुनी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें