फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: सात महीने बाद पाकिस्तान लौटा नयन सिकंदर, पढ़ाई में था कमजोर, भाग आया था भारत

Thu, 06 Apr 2023 08:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

नयन सिकंदर ने बताया कि उसके पिता जफर इकबाल डॉक्टर हैं और भारत में आने से पहले वह 10वीं कक्षा का विद्यार्थी था। वह पढ़ाई में कमजोर था और इसी परेशानी के चलते वह पाकिस्तान से सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंच गया था।
विज्ञापन
अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तानी नागरिक को वापस भेजते भारतीय अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को 19 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक नयन सिकंदर को भारत-पाक सीमा अटारी जीरो लाइन पर पाक रेंजर्स के सुपुर्द किया। उसे सात माह की कैद की सजा पूरी होने के बाद रिहाई मिली। एसएसपी (ग्रामीण) सतिंदर सिंह की हिदायतों पर सुरक्षा के बीच नयन सिकंदर को अमृतसर की केंद्रीय जेल से अटारी सीमा पर लाया गया। जहां इमीग्रेशन और कस्टम जांच के बाद बीएसएफ के अधिकारियों ने नयन सिकंदर को पाक रेंजर्स को सौंप दिया। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के गुजरात की तहसील फलिया जिला मंडी बहावलदीन के गांव जंडू कलां निवासी नयन सिकंदर पुत्र जफर इकबाल साल 2021 में पाकिस्तानी सीमा पार करने के बाद रमदास इलाके में पहुंच गया था। जहां बीएसएफ जवानों ने उसे काबू करने के बाद रमदास थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। नयन सिकंदर के खिलाफ रमदास थाना में पर्चा दर्ज किया गया और उसे अजनाला की अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने फताहपुर स्थित केंद्रीय जेल में बंद कर दिया था।

सीमा पार करने से पहले नयन सिकंदर ने बताया कि उसके पिता जफर इकबाल डॉक्टर हैं और भारत में आने से पहले वह 10वीं कक्षा का विद्यार्थी था। वह पढ़ाई में कमजोर था और इसी परेशानी के चलते वह पाकिस्तान से सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंच गया था। आरोपी पाकिस्तानी नागरिक का अजनाला की अदालत में केस चला, जहां उसे सात माह की कैद की सजा सुनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें