फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को किसानों के खून का प्याला देने पहुंचे किसान नेता जीरा गिरफ्तार

Tue, 21 Jun 2016 08:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
किसानों का खून लेकर कैपिटल कॉम्पलैक्स पहुंचे इंद्रजीत सिंह जीरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर चंडीगढ़ आए पीएम मोदी को किसान परिवारों के खून का प्याला सौंपने की घोषणा करने वाले किसान नेता इंदरजीत सिंह जीरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिन ही पंजाब में किसानों की आत्महत्या की घटनाओं से आहत कांग्रेस किसान व खेत मजदूर सेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को खून का प्याला सौंपने का एलान किया था। सेल के चेयरमैन इंदरजीत सिंह जीरा ने कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं और मोदी योग कर रहे हैं।

इसके विरोध में उनकी ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को खून का प्याला सौंपा जाएगा। यह खून किसानों और मजदूरों से इकट्ठा किया गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपना खून दान किया है। मंगलवार सुबह करीब चार सौ वर्कर कांग्रेस भवन में जमा हुए थे। जीरा ने कहा कि वह योग के खिलाफ नहीं हैं, पर देश के प्रधानमंत्री अरबों रुपये उजाड़कर बच्चों की सेहत खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें