फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से लबालब कैपिटल कांप्लेक्स 6 घंटे में चकाचक, यहां मोदी कराएंगे योग

Tue, 21 Jun 2016 01:14 AM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
कैपिटल कॉम्प्लेक्स से पानी निकाल कर पहले जैसा बना दिया गया।
विज्ञापन
युद्ध स्तर पर चलाए गए अभियान के बाद सोमवार को 6 घंटे में ही लबालब हुए कैपिटल कॉम्प्लेक्स से पानी निकाल कर पहले जैसा बना दिया गया। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से 13 घंटे पहले शाम 5 से 6 बजे तक हुई 22.7 एमएम बरसात से पूरा कैपिटल कॉम्प्लेक्स जलथल हो गया था। कारपेट और मैट पानी में तैर रहे थे। इसके बाद अधिकारियों के पसीने छूट गए। प्रशासन के शीर्ष अधिकारी रात 12 बजे तक ग्राउंड लेवल पर व्यवस्था को दुरुस्त करवाने में जुटे रहे। एडवाइजर परिमल राय खुद मैट को ठीक करते दिखे। पुलिसकर्मियों और बरसात के लिए बनाई गई 500 लोगों की स्पेशल टीम की मदद से यह अभियान चला। पक्के एरिया में वाइपर की मदद से पानी निकाला गया।

कीचड़ से बचने के लिए कच्चे एरिया के निचले हिस्सों से पानी निकाल कर कारपेट के नीचे लकड़ी के फट्टे लगाए गए हैं। इसके अलावा कई जगह गड्ढे बनाकर पानी उस तरफ भर दिया गया। बाद में टुल्लू पंप की मदद से यह पानी निकाला गया। इन गड्ढों को बाद में सूखी मिट्टी से भर दिया गया। रास्तों में हुए कीचड़ के ऊपर सूखी मिट्टी डालकर उसे समतल कर दिया गया है। स्टेज के बाईं ओर निचले हिस्से में काफी पानी जमा हो गया था। लेकिन इस एरिया को भी ऐसा बना दिया गया कि अब आसानी से इसके ऊपर कोई दौड़ सकता है। 
विज्ञापन


रात 11 बजे जब अमर उजाला की टीम कैपिटल कांप्लेक्स पहुंची तो एडवाइजर परिमल राय, होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल, डीसी अजीत बालाजी जोशी और एसडीएम कृति गर्ग प्रधानमंत्री की स्टेज के पास चीजें दुरुस्त करवाते दिखे। प्रधानमंत्री की डी एरिया में एसपीजी और पीएमओ ऑफिस की टीम ने एक-एक चीज का जायजा लिया।
विज्ञापन


तालाब में कमल नहीं अब गुलाब तैरते दिखेंगे :
विधानसभा के दोनों ओर बने तालाब में अब कमल नहीं बल्कि गुलाब तैरते दिखेंगे। इसके लिए 40 किलोग्राम गुलाब मंगवाया गया है। इससे पहले कमल खिलाने की तैयारी की गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें