फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज तूफान से दीवार गिरी, 2 भाइयों समेत 3 किसानों की मौत

Thu, 02 Jun 2016 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी(हरियाणा)
विज्ञापन
दो भाइयों समेत तीन किसानों की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देर शाम बरसात के साथ आए तेज तूफान ने जमकर कहर बरपाया। दीवार गिरने से दो भाइयों समेत तीन किसानों की मौत। हादसा बुधवार देर शाम को हरियाणा के सिवानी मंडी में हुआ। अंधड़ के चलते हिसार रोड स्थित एक ग्वार गम फैक्ट्री की दीवार ढह गई और उसके नीचे तूफान से बचाव के लिए सहारा लेने आए दो सगे भाइयों समेत तीन किसानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल को उपचार के लिए यहां के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिसार रेफर कर दिया गया। मृतकों में दो किसान बड़वा गांव के, जबकि एक सिवानी का रहने वाला था। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिवानी रेफर कर दिया गया। अंधड़ के कारण हुए दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार सिवानी का किसान गोपीराम वर्मा और बड़वा के सीताराम, मानसिंह और देवीलाल खेत में पानी लगा रहे थे। इसी बीच तेज अंधड़ आया तो चारों किसान आंधी से बचाव के लिए पास की एक फैक्ट्री की दीवार की तरफ दौड़े। तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि जो जहां था, वहीं बचाव के लिए सहारा ढूंढने लगा। इसी बीच तेज तूफान के दबाव से खेतों के साथ लगती एक फैक्ट्री की दीवार गिर गई और चारों किसान दीवार के मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन


घटना का शोर सुनकर आसपास के किसान मदद के लिए दौड़े और चारों किसानों को मलबे से बाहर निकाला। इसमें सिवानी के गोपीराम और बड़वा के सीताराम और मानसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। देवीलाल को तुरंत उपचार के लिए यहां के एक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें