फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में हादसा, सीवरेज खुदाई के दौरान मिट्टी ढ़हने से दबे 3 की मौत

Wed, 25 May 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
अमृतसर में हादसा, घटनास्‍थल पर जुटी पुलिस और लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमृतसर में हादसा, फतेहपुर गांव में सीवरेज पाइप बिछाने के लिए हो रही खुदाई के दौरान मिट्टी का ढेर गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। इस इलाके में नई जेल का भी निर्माण हो रहा है, जिसके साथ सीवरेज की पाइप भी बिछाई जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को जेसीबी से खुदाई कर मिट्टी का ढेर सड़क किनारे लगा दिया गया। तीन मजदूर गड्ढे में काम करने उतरे। इसी दौरान मिट्टी का ढेर उन पर आ गिरा। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की। इसमें करीब 20 मिनट का समय लगा। गड्ढे से निकालने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान कालीचरण (32), चंद्रपाल (19) और विजयपाल (25) के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें