फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलवाने के नाम पर दो लोगों से 80 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रामदरबार के रहने वाले दो लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रुपये की ठगी की घटना सामने आई है। सेक्टर- 31 थाना पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। फिलहाल इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

रामदरबार निवासी नरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे फेसबुक पर प्रवीन शर्मा नाम के व्यक्ति का मैसेज आया। प्रवीन की आईडी पर युवती की तस्वीर लगी हुई थी। मैसेज में लिखा था कि यदि किसी को एसबीआई बैंक में नौकरी चाहिए तो बता देना। दोनों की बात हुई। इसके बाद उसने 13 अगस्त को नरेंद्र को कहा कि 1630 रुपये का एक डिमांड ड्राफ्ट लगेगा। उसने उसे रुपये जमा करवाने के लिए एक पेटीएम नंबर दिया। इस पर नरेंद्र ने उसे रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद शातिर ने डिमांड ड्राफ्ट के लिए 400 रुपये लिए। फिर उसने डीसीए का सर्टिफिकेट बनवाने के लिए 7 हजार रुपये लिए। इसके बाद 15 अगस्त को आरोपी ने बीमा कवर के लिए 8700 रुपये लिए। इसी तरह अलग अलग बहाने लगाकर आरोपी ने उससे कुल 70 हजार रुपये लिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया और इसके बाद नरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी।
वहीं रामदरबार फेज दो निवासी कृष्ण मोहन ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई। वह नौकरी की तलाश में था। उसने नौकरी डॉट कॉम पर अप्लाई किया था। इस दौरान उसे एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसके मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा और रजिस्ट्रशन के तौर पर 49 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। शिकायतकर्ता ने लिंक खोलकर अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल भर दी और पैसे ट्रांसफर कर दिए। बाद में जालसाजों ने उसके खाते से 9 हजार 968 रुपये काट लिए। इसके बाद उसे 21 हजार रुपये का एक और ट्रांजेक्शन होने का मैसेज आया था, लेकिन कार्ड की 18 हजार रुपये की लिमिट थी, इसलिए ट्रांजेक्शन पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें