फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नो योर कैंडिडेट’ कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए ने प्रधान ने लोगों को सवाल व सुझाव से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। निगम के चुनावों को लेकर वार्ड- 6 से खड़े चारों उम्मीदवारों को स्थानीय लोगों से रूबरू करवाने के लिए रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स द्वारा रविवार को कैटेगरी-वन की पार्क में कार्यक्रम रखा था। ‘नो योर कैंडिडेट’ नामककार्यक्रम में उम्मीदवारों को स्थानीय लोगों से रूबरू करवा करना था, जिसमें स्थानीय लोग सभी उम्मीदवारों से सवाल जवाब करने का मौका देना था। परंतु इस कार्यक्रम के दौरान जैसे ही सवाल जवाब का सिलसिला शुरू हुआ प्रधान ने लोगों को सवाल जवाब करने से रोक दिया। इस कार्यक्रम में मौजूद पार्षद जगतार सिंह जग्गा भी मौजूद थे। एसोसिएशन और उनके प्रधान के इस बर्ताव को देखकर बहुत से लोगों ने आपत्ति भी जताई। जहां कैटेगरी 4 के चौटाला ने कहा कि अगर हमें सवाल जवाब नहीं करने देना था या सुझाव भी नहीं देने थे ऐसे कार्यक्रम करने से एसोसिएशन क्या आने वाले पार्षद की गुड बुक में अपना नाम दर्ज करवाना चाहती है।
विज्ञापन

आइए जानते हैं क्या हुआ कार्यक्रम में
1. कैटेगरी 4 के हरमोहन सिंह ने मौजूदा पार्षद से पुराने रुके हुए कामों के बारे में पूछना चाहा कि तो एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने उन्हें बिठा दिया कि अभी इस मुद्दे पर बात न करें। न ही अपने आप सुझाव न दें। केवल कैंडिडेट की बात सुने।
2. प्रकाश कौर नामक महिला ने कांप्लेक्स में पार्किंग की समस्या और रेलवे अंडर ब्रिज के आसपास की गंदगी की बात कही तो अध्यक्ष ने फिर उन्हें रोक दिया कि आप अभी कोई सुझाव न दें। यह लोग अभी कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन

3. राजीव विहार के अध्यक्ष कर्नल गुरइंद्र सिंह ढिल्लो ने पूछा कि अभी तक राजीव विहार से सौतेला व्यवहार होता आया है। इस सौतेले व्यवहार को अब कौन समाप्त करेगा। इस अध्यक्ष कर्नल गुरसेवक ने कहा जो उम्मीदवार जीतकर आएगा उससे बात करना। अभी ऐसे सवाल न रखें ।
2. स्थानीय निवासी मनोज सहगल ने पूछा कि पांच साल पहले सड़कें बनी नहीं, अब डुप्लेक्स में जो जल्दबाजी में सड़कें बनाई जा रही हैं, उस पर घटिया मेटिरियल लग रहा है। यह साथ की साथ खराब हो रही है। उसका जिम्मेवार कौन है। कर्नल गुरसेवक सिंह ने कहा कि सड़क एसोसिएशन ठीक करवा लेगी जबकि आरडब्ल्यएू के प्रधान ने घाटिया मेटिरियल से बन रही सड़कों को लेकर पिछले सप्ताह नगर निगम की कमिश्नर को भी पत्र लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें