फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री मार्केट में दुकानदारों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22 स्थित शास्त्री मार्केट के दुकानदारों ने रविवार को नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के पार्षदों का भी दुकानदारों को समर्थन मिला। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि निगम का अतिक्रमण हटाने वाला दस्ता नियमानुसार काम न करजबरन परेशान कर रहा है। शनिवार को भी इस मामले में दस्ते के उपनिरीक्षक और दुकानदार के बीच बहस हो गई थी।
विज्ञापन

सुबह से ही मार्केट के कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखकर निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मार्केट के प्रधान जसविंदर सिंह नागपाल ने कहा कि अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते के कर्मचारी दोपहर में एक बजे मार्केट में आते हैं। इसके बाद उपनिरीक्षक कुर्सी लगाकर बैठ जाता है और उसके तहत काम करने वाले कर्मी दुकानदारों का सामान जब्त कर ले जाते हैं। उपनिरीक्षक कर्मचारी के अनुसार चालान काटकर सामान जब्त कर लेता है जबकि नियमानुसार उपनिरीक्षक को खुद चेकिंग करनी चाहिए और जहां गलत लगे उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। बिना वर्दी के घूमने वाले कर्मचारी जब दुकानदार का सामान जब्त करते हैं तो उनसे झगड़ा हो जाता है। इसके बाद कर्मचारी दुकानदारों से दुर्व्यवहार भी करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी वेंडरों को पूरा आश्रय दिए हुए हैं। इस कारण वेंडरों ने अतिक्रमण कर रखा है। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद दमनप्रीत सिंह बादल, तरुणा मेहता, प्रेमलता भी मौजूद रहीं। गौरतलब है कि शनिवार को उपनिरीक्षक भुपिंदर कौर से मार्केट प्रधान की बहस हो गई थी। इसके बाद उपनिरीक्षक ने उनके खिलाफ चौकी में लिखित शिकायत दे दी थी।
मार्केट के प्रधान जसविंदर सिंह नागपाल के खिलाफ केस दर्ज
अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते की उपनिरीक्षक भुपिंदर कौर की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने सेक्टर-22 स्थित शास्त्री मार्केट के प्रधान जसविंदर सिंह नागपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एफआईआर में लिखा है कि मार्केट के प्रधान ने उपनिरीक्षक के हाथ से जब्त किया हुआ सामान छीन लिया और काफी आग्रह के बाद वापस नहीं किया। इसके बाद उपनिरीक्षक से दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में मार्केट प्रधान के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें