ब्लड डोनेशन कैंप में ख्ाून दान करते युवक
- फोटो : amar ujala
यूथ क्लब और श्री कृष्ण भक्ति आश्रम मंडल की ओर से रविवार को खुड्डा लाहौरा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 44 यूनिट रक्त इकठ्ठा किया गया। कैंप का उद्घाटन खुड्डा लाहौरा के सरपंच राकेश कुमार शर्मा ने किया।
कैंप के आयोजन के लिए उन्होंने दोनों समाजिक संस्थाओं के प्रयास की सराहना की। इस मौके पर राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान यशपाल अत्री ने बताया कि गर्मियों के दिन में रक्त की कमी हो जाती है। जरूरतमंद रक्त के लिए भटकते रहते हैं। इसलिए इन दिनों रक्तदान कैंप का काफी महत्व होता है।
इसी को ध्यान में रखकर रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया था। उनकी संस्था का यह पहला कैंप था। भविष्य में भी कैंप आयोजित किए जाएंगे। रक्त इकट्ठा करने की जिम्मेदारी पीजीआई के ब्लड बैंक को दी गई थी। इस मौके श्री कृष्ण भक्ति आश्रम मंडल के प्रधान राकेश पाल मोद्गिल, विपिन कुमार नारद, राजू सहित कई लोग मौजूद रहे।