फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चंडीगढ़ में महिलाओं के बीच ढिसूम-ढिसूम... जमकर चले डंडे, लात-घूंसे, एक-दूसरे के नोचे बाल

Wed, 03 Dec 2025 12:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में महिलाओं के बीच मारपीट का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी महिलाओं के बीच ऐसा विवाद हुआ कि मामला मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन
महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में महिलाओं के बीच मारपीट का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी महिलाओं के बीच ऐसा विवाद हुआ कि मामला मारपीट में बदल गया। कहासुनी बढ़ते-बढ़ते लात-घूंसों और डंडों तक पहुंच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। घटना चंडीगढ़ के गांव धनास की है। सारंगपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची महिला पुलिस के सामने भी महिलाएं मारपीट करती रहीं। काफी मशक्कत के बाद उन्हें अलग किया गया। वीडियो में महिलाएं एक दूसरे पर डंडों से वार करते और बाल खींचती नजर आ रही हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ये महिलाएं अक्सर झगड़ा करती रहती हैं। पुलिस जांच में जुटी है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें