सभी चेक पोस्टों पर लगेंगे हाईटेक कैमरे
अवैध खनन को रोकने के लिए सभी चेक पोस्टों पर अब हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह कैमरे हाई रेजोल्यूशन वाले होंगे। रात में गाड़ी का नंबर नोट करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा जैसे ही वहां से कोई वाहन गुजरेगा, उसका सारा रिकॉर्ड वहां पर दर्ज हो जाएगा। इससे विभाग को काफी फायदा होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट पर एक निजी बैंक सीएसआर फंड का प्रयोग कर रहा है।
चार महीने में अवैध खनन के 716 केस दर्ज
अवैध खनन को लेकर पुलिस काफी सख्त है। चार महीने में अवैध खनन के 716 केस दर्ज किए हैं। मोहाली से लेकर तरनतारन व पठानकोट तक केस दर्ज किए हैं। इसके अलावा काफी संख्या में पोकलेन व वाहन भी जब्त किए गए हैं। याद रहे कि अवैध खनन का मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया था।