फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसाः IIT की प्रोफेसर समेत दो की मौत

Tue, 05 Aug 2014 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, माछीवाड़ा (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
समराला के नजदीक नीलों स्थित सरहिंद नगर के नजदीक बने गड्ढे में कार गिरने से आईआईटी की महिला प्रोफेसर और उसके ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पैदल नैना देवी की यात्रा पर जा रहे यात्रियों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


हादसे की शिकार डॉ. रजियाश्री इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी रोपड़ के ह्यूमेनिटी एंड सोशल साइंस विभाग की प्रभारी थीं। उनकी उम्र करीब 52 वर्ष थी। आईआईटी रोपड़ में ह्यूमेनिटी एंड सोशल साइंस विभाग में मुख्य डाक्टर रजियाश्री रविवार देर रात अपनी कार से लुधियाना से आईआईटी वापस आ रही थी।

करीब रात 9 बजे सरहिंद नहर के नीलों पुल से उन्होंने अपनी गाड़ी रोपड़ जाने के लिए श्री गुरु गोबिंद सिंह जी मार्ग पर पुल की तरफ निकाल ली। नीलों पुल से चार किलोमीटर दूर ही रास्ते में पड़ते गांव ढंडे के नजदीक पहुंचते ही अचानक बेकाबू हुई कार 20 फुट गहरी पानी में गिर गई।
विज्ञापन


उस समय वहां से यात्री पैदल नैना देवी के दर्शन कर वापस आ रहे थे। यात्रियों ने कार को पानी में डूबते देख पुलिस को तुरंत सूचित किया। सूचना मिलने पर डीएसपी समराला जसविंदर सिंह घारु, थाना प्रमुख भूपिंदर सिंह, थानेदार तेजा सिंह ने मौके पर पुलिस मुलाजिमों की सहायता से कार को बाहर निकाला।

तब तक रजियाश्री की मौत हो चुकी थी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समराला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव को उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया। डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें