चंडीगढ़। शहर में होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस नजर रखेगी। बॉर्डर इलाके में नाकेबंदी कर शोर-शराबा, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस सख्ती बरतेगी। शहर में 1000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जो चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। इसमें 25 एसएचओ के साथ आठ डीएसपी लगाए गए हैं। सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक पुलिस तैनात रहेगी। बॉर्डर एरिया में सुबह 9 से रात दस बजे तक नाकाबंदी की जाएगी। पूरे शहर में पीसीआर पेट्रोलिंग करेगी। महिलाओं से छेड़छाड़ को रोकने के लिए पुलिस ने कड़े इंतेजाम किए हैं। कॉलोनियों के आसपास पुलिस की गश्त चलेगी। ड्रंकन ड्राइव के नाके लगाकर शराब पीकर वाहन चालाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। हेल्पलाइन नंबर 112 पर शिकायत मिलते ही पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार रहेगी। कॉलोनियों और गेड़ी रुट सहित अन्य जगहों पर पुलिस की चीता मोटर साइकिल तैनात रहेगी।
पीसीआर यहां-यहां करेगी पेट्रोलिंग
पीसीआर गेड़ी रुट, सुखना लेक, एलांते मॉल, सेक्टर 11 , 15, 17 , 22, 20, पंजाब यूनिवर्सिटी हॉस्टल के आसपास गश्त करेगी। यहां पर नाके भी लगाएं जाएंगे। कानून व्यवस्था तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।
कैमरों से नजर रखेगी पुलिस
पुलिस कैमरों से असामाजिक तत्वों पर नजर रखेगी। इस दौरान संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जाएगी। जहां पुलिस की तैनाती नहीं रहेगी वहां कैमरे काम करेंगे। कैमरों से चालान भी काटे जाएंगे।
इनसेट-
इन कॉलोनियों में रहेगा पुलिस का पहरा
पुलिस की नजर कॉलोनियों पर विशेष तौर पर रहेगी। मलोया, रामदरबार, विकासनगर, अंबेडकर कॉलोनी, बापूधाम, मौलीजागरा, खुड्डा लाहोरा कॉलोनी समेत सभी कॉलोनियों पर नजर रखेगी।
इनसेट-
महिलाओं की सुरक्षा पर रहेगा पुलिस का ध्यान
पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सजग और सतर्क रहेगी। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ न हो इसके लिए महिला पुलिस की तैनाती भी की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस का खासतौर पर ध्यान रखा जाएगा। पंजाब युनिवर्सिटी, सुखना लेक, एमसीएम डीएवी कॉलेज सहित अन्य जगहों पर पुलिस तैनात रहेगी।
मंगलवार को दिखी पुलिस की सख्ती
मंगलवार को पुलिस ने शहर में जगह-जगह नाकेबंदी कर हुड़दंग मचाने वालों पर नकेल कसी। इस दौरान पुलिस ने कई इलाकों में मार्च भी निकाला। वहीं यूटी पुलिस ने शहरवासियों से होली का त्योहार शांति से मनाने की अपील की है।
पुलिस, फायर ब्रिगेड व अन्य आपात स्थिति के लिए- 112स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर
01722782457
01722752195
01722720104
पीजीआई की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर
एडवांस आई सेंटर 01722755252
पीडियाट्रिक इमरजेंसी 01722755607
मुख्य इमरजेंसी 01722755656
एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर 017227558587
पीसीआर को दिए स्ट्रेचर
होली में किसी भी तरह की आपात स्थिति या दुर्घटना में घायल लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस पीसीआर को स्ट्रेचर दिए गए हैं ताकि घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके। पीसीआर उपलब्ध न होने पर हेल्पलाइन नंबर 102 डायल कर एंबुलेंस को बुलाया जा सकता है।
कैप्शन (फोटो मैनुअल में)
राम दरबार में पुलिस टीम के साथ पेट्रोलिंग करते सेक्टर 31 थाने के एसएचओ बलदेव कुमार। संवाद