फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर बोले- अस्पताल ही कोरोना का केंद्र बनेंगे तो चरमरा जाएगी व्यवस्था

Sun, 26 Apr 2020 10:22 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शनिवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बदनौर ने शहर के प्रमुख अस्पतालों में सामने आ रहे कोरोना के नए मामलों को लेकर चिंता जताई।

 

उन्होंने कहा कि अगर शहर के प्रमुख अस्पताल ही कोरोना संक्रमण का केंद्र बन जाएंगे तो पूरी स्वास्थ्य प्रबंधन प्रणाली ही चरमरा जाएगी। शहर के लिए यह ठीक नहीं है। उन्होंने इस पर जल्द काबू करने की बात कही।

विज्ञापन


पीजीआई के डायरेक्टर ने प्रशासक को बताया कि अभी भी मोहाली और पंचकूला से बिना स्क्रीनिंग किए कम गंभीर मरीजों को भी पीजीआई रेफर किया जा रहा है। इससे पीजीआई के ऊपर दबाव बढ़ रहा है। प्रशासक ने स्वास्थ्य सचिव को आदेश दिए कि वह पड़ोसी राज्यों से बात करें, ताकि सिर्फ बहुत गंभीर मरीजों को ही चंडीगढ़ भेजा जाए।

विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बदनौर ने शहरवासियों से अपील की है कि घर-घर हेल्थ स्क्रीनिंग के लिए पहुंच रहे डॉक्टरों की टीम से कोई भी जानकारी न छिपाएं।
 
पीयू के इंटरनेशनल हॉस्टल को आइसोलेशन सेंटर बनाने की तैयारी शुरू
स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने बैठक में बताया कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन के प्लान के अनुसार पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल हॉस्टल को आइसोलेशन सेंटर में तब्दील करने का काम शुरू कर दिया गया है।
 
इस बारे में पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. राजकुमार और रजिस्ट्रार से बात की गई है। प्रशासन ने पीयू के सभी स्टूडेंट्स को भरोसा दिलाया कि इससे किसी स्टूडेंट को घबराने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा न ही किसी भी स्टूडेंट को अपना सामान लेने के लिए हॉस्टल आने की जरूरत है, पंजाब यूनिवर्सिटी उनके सामान का ध्यान रखेगा।

अब तक साढ़े 21 लाख खाने के पैकेट बांटे
डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि शहर में शनिवार को डेढ़ लाख से ज्यादा पके हुए खाने के पैकेट बांटे गए। शहर की विभिन्न संस्थाओं की मदद से लॉकडाउन के बाद से अब तक 21 लाख 49 हजार पके हुए खाने के पैकेट जरूरतमंदों के बीच बांटे जा चुके हैं।
 
प्रशासक ने इसमें सहायता देने के लिए शहर के विभिन्न एनजीओ, सामाजिक संस्थाओं आदि को धन्यवाद दिया। बैठक में नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने बताया कि कर्फ्यू लगने के बाद से शहरवासियों ने विभिन्न एप के द्वारा 33,115 ऑनलाइन आर्डर किए, जिन्हें लोगों के घरों तक पूरी सुरक्षा के साथ पहुंचाया गया है।

आज प्रधानमंत्री के साथ महत्वपूर्ण बैठक
एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि शनिवार को कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है। इसके अलावा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर, एडवाइजर और चंडीगढ़ के डीजीपी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एक बैठक है। परिदा ने उम्मीद जताई है कि इस बैठक के बाद केंद्र सरकार कोई बड़ी घोषणा कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें