फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पंजाब सरकार ने 28 तारीख को फैसला नहीं लिया तो दिल्ली जाएंगे'

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सातवें वेतनमान को लेकर पीयू में शिक्षक लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को भी एडमिन ब्लॉक के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पंजाब सरकार ने 28 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में सातवें वेतनमान को लेकर आदेश जारी नहीं किए तो 31 दिसंबर को शिक्षक दिल्ली कूच करेंगे। वहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी समेत कई के साथ मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

पुटा अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार ने कहा कि शिक्षक देश निर्माता कहा जाता है। वह देश का भविष्य तैयार करता है लेकिन जब शिक्षक केे हित की बात आती है तो सरकारें पीछे कदम खींच लेती हैं। सचिव अमरजीत सिंह नौरा का कहना है कि पंजाब सरकार ने केवल आश्वासन दिए, उन्हें पूरा नहीं किया। अब शिक्षक मांग पूरी होने के बाद ही शांत बैठेंगे। इसके लिए शिक्षक एकजुट हैं। वह पीछे हटने वाले नहीं। शिक्षक विनोद कुमार चौधरी का कहना है कि शिक्षक तीन माह से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन पंजाब सरकार सो रही है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वह एकजुट रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें