यदि आप टूथब्रश करते समय मात्र दो से तीन मिनट का वक्त लगाते हैं तो इसका मतलब यही है कि दांतों की सफाई सही तरह से नहीं हो रही। दांतों को अच्छी तरह से साफ करने में कम से कम सात से आठ मिनट का समय लगता है।
दांतों को साफ करने का एक तरीका भी है। ब्रश को ऊपर -नीचे दांतों में धीरे-धीरे राउंड-राउंड घुमाना है। पहले क्लाक वाइज, फिर एंटीक्लाक वाइज। इस तरह से सभी दांतों को कवर करना है। यह कहना है पीजीआई के ओरल हेल्थ साइंस के एचओडी प्रोफेसर के गाबा का।
कोलगेट और इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के ओरल हेल्थ मंथ 2016 की घोषणा के मौके पर उन्होंने बताया कि आइडल स्थिति तो यही है कि कुछ भी खाएं तो ब्रश जरूर करें।
क्योंकि खाने से मुंह में तेजाब बनता है और वह दांतों का नुकसान पहुंचाता है। खाने के बाद ही मुंह का पीएच वैल्यू भी नीचे आने लगता है। जैसे ही ब्रश करेंगे पीएच वैल्यू बढ़ने लगेगा।