फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: प्लाट की खोदाई के दौरान निकली बाबा खाटू श्याम की पुरातन मूर्ति, दान में आए लाखों, अब बनेगा मंदिर

Mon, 06 Nov 2023 02:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

एडवोकेट किरण परिंजा ने प्लाट वाली पवित्र जगह मंदिर निर्माण के लिए दान में देने की घोषणा की। साथ ही वहां उपस्थित भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विपन नैयर ने मंदिर निर्माण कार्य में योगदान देते हुए एक लाख रुपये दिए। 
विज्ञापन
खोदाई में मिली बाबा खाटू श्याम की पुरातन मूर्ति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के कस्बा छेहर्टा के नजदीक मीरी पीरी रोड पर स्थित एक प्लाट की खुदाई के दौरान बाबा खाटू श्याम जी की पुरातन मूर्ति मिली है। एडवोकेट किरण परिंजा ने रविवार को नवनिर्माण के लिए प्लाट की खुदाई के लिए मजदूरों को लेकर बुलाया था। जैसे ही उन्होंने नवनिर्माण कार्य के शिलान्यास हेतु मंत्रों का जाप किया तो उन्हें प्लाट में बाबा खाटूश्याम जी की प्राचीन व पुरातन मूर्ति दबी होने का पता चला। 

विज्ञापन


इस पर उन्होंने काम को रुकवाकर खोदाई करवाई। 15 फीट की खोदाई में बाबा खाटू श्याम जी की मूर्ति मिली। इसके बाद मूर्ति को किसी को भी न छूने का आग्रह कर संन्यासी संत समाज को बुलाकर उसे बाहर निकालने की अपील की गई। इसके बाद स्वामी हरि नारायण गिरी, संत अशनील महाराज, संत अजय गिरी महाराज, कष्टभंजन बालाजी सेवा परिवार के मुख्य सेवादार दीपक, पंडित धर्मेंद्र मिश्रा प्रयागरात वाले पहुंचे और उनकी उपस्थिति व स्पर्श के बाद मूर्ति को निकाला गया। 

यह भी पढ़ें: Punjab Cabinet: मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना लांच, ओटीएस योजना और जंगी विधवाओं की पेंशन बढ़ाने पर मुहर
विज्ञापन


इसके बाद एडवोकेट किरण परिंजा ने प्लाट वाली पवित्र जगह मंदिर निर्माण के लिए दान में देने की घोषणा की। साथ ही वहां उपस्थित भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विपन नैयर ने मंदिर निर्माण कार्य में योगदान देते हुए एक लाख रुपये, पटवारी सरबजीत दवेसर ने पांच लाख रुपये, एडवोकेट प्रवीन टंडन ने दो लाख रुपये, एडवोकेट बीएस गिल ने दो लाख रुपये अनुदान देने का एलान किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर स्वामी हरि नारायण गिरी महाराज ने बताया कि बाबा खाटू श्याम जी महाराज के मंदिर निर्माण और मूर्ति स्थापना से पहले मूर्ति को दिल्ली, यमुना और हरिद्वार में स्नान करवाने के उपरांत इस स्थान पर पूरी विधि के साथ स्थापित किया जाएगा। बाबा खाटू श्याम जी के मंदिर निर्माण के लिए संत समाज की तरफ से हर तरह का सहयोग दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें