हरियाणा के सीनियर आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को बड़ी राहत मिली। विजिलेंस ब्यूरो ने बीज खरीद मामले में उन्हें क्लीन चिट दे दी। खेमका पर 10 हजार क्विंटल मूंग के बीज में खरीद में गड़बड़ी का आरोप था। विजिलेंस ब्यूरो ने ढाई साल की जांच के बाद खेमका को क्लीनचिट दी है।
सूत्रों के अनुसार मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने शुक्त्रस्वार को खेमका को एक चिट्ठी भेजकर उन्हें इसकी जानकारी दी। मालूम हो कि हुड्डा सरकार ने 2013 में विजिलेंस ब्यूरो को इस मामले की जांच सौंपी थी। खेमका की चार्जशीट भाजपा सरकार पहले ही वापस ले चुकी है।