फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: अशोक खेमका ने किसान आंदोलन के दौरान मिला गनमैन लौटाया, डीजीपी को लिखा- अब सुरक्षाकर्मी की जरूरत नहीं

Thu, 23 Dec 2021 11:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आईएएस अशोक खेमका ने अपना गनमैन लौटा दिया है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखा कि अब सुरक्षाकर्मी की जरूरत नहीं है। गनमैन प्रिंस ने एसपी कार्यालय नूंह में अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट दे दी है। 
विज्ञापन
आईएएस अशोक खेमका - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. अशोक खेमका ने किसान आंदोलन के दौरान मिला गनमैन लौटा दिया है। आंदोलन खत्म होने व किसानों की घर वापसी के बाद अब उन्हें गनमैन की जरूरत नहीं हैं। खेमका को नूंह जिले का प्रभारी प्रशासनिक सचिव होने पर गनमैन मिला था। सरकार ने 8 नवंबर 2021 को ही प्रभारी प्रशासनिक सचिवों को गनमैन देने का आदेश दिया था।

विज्ञापन


एसपी नूंह ने गनमैन प्रिंस की ड्यूटी खेमका के साथ लगाई थी। खेमका ने 22 दिसंबर को एसपी नूंह को पत्र लिखकर बताया है कि गनमैन लौटा दिया है, उसे आम जनता की सुरक्षा में तैनात किया जाए। गुरुवार को प्रिंस ने एसपी कार्यालय में अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट दे दी है। सरकार के आदेश पर डीजीपी ने 22 जिलों के प्रभारी प्रशासनिक सचिवों को गनमैन की सुविधा मुहैया कराई थी। सरकार के पास ऐसे अनेक मामले पुहंचे थे, जिनमें आंदोलन के चलते अफसरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उनकी जान को खतरे के मद्देनजर सरकार ने गनमैन देने का आदेश डीजीपी को दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें