फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 32 के 21 लोगों की भूख हड़ताल जारी

Fri, 06 Dec 2013 03:38 PM IST
अमर उजाला / चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचबी रेजीडेंट्स फेडरेशन के बैनर तले सीएचबी के सेक्टर-32 के 21 लोग सुबह से शाम तक सेक्टर-32 में भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन


मांगों के समर्थन में पांचवें दिन भी सीएचबी के मकानों में रहने वाले लोगों ने अपना अभियान जारी रखा। वार्ड की पार्षद हीरा नेगी भी सीएचबी के निवासियों के साथ हड़ताल परक बैठीं।

सेक्टर-32 के 1023 मतदाताओं ने हस्ताक्षर करके शपथ ली कि वे ऐसे किसी राजनीति दल को वोट नहीं देंगे जो उनकी मांगों का समर्थन नहीं करता। बुधवार को सेक्टर-56 में सीएचबी के मकानों में रहने वाले लोगों ने भूख हड़ताल की थी।
विज्ञापन


सीएचबी के निवासी 15 दिसंबर तक अलग-अलग सेक्टरों में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस बाद 22 दिसंबर की शाम को इन सेक्टरों में शांतिपूर्ण ढंग से रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन


सीएचबी फेडरेशन के चेयरमैन निर्मल दत्त ने बताया कि सीएचबी के निवासी लंबे समय से मकानों में जरूरत के अनुसार किए गए बदलावों को नियमित करने और वॉयलेशन के कारण मकानों की ट्रांसफर पर लगी रोक को वापस लेनी की मांग कर रहे हैं।

सीएचबी फेडरेशन के सचिव रजत मल्होत्रा के अनुसार वीरवार को सीएचबी के सेक्टर-44 के निवासी  भूख हड़ताल पर बैठेंगे।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें