फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य में कमी के लिए हुडा जिम्मेदार: विधायक

Sun, 03 Nov 2013 01:04 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में पिछले वर्षों के दौरान नई ईमारतें, डिस्पेंसरियाें का निर्माण किए जाने के अलावा सामान्य अस्पताल के रेनोवेशन का भी काम किया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में विकास की नई मिसाल कायम की है। जिन गांवों के विकास के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था, वहां पहुंच कर सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

पंचकूला में 350 करोड़ रुपये की राशि का निर्माण करवा कर हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने यह साबित किया है कि बगैर भेदभाव के विकास में विश्वास रखते हैं। विकास कार्यों में जो भी कमियां रह गई, उसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) में व्याप्त भ्रष्टाचार और घपला जिम्मेदार है।
विज्ञापन


सेक्टर-12 ए स्थित अपने निवास पर संवाददाताओं से बातचीत में पंचकूला विधायक डीके बंसल ने ये बातें कहीं। इस मौके पर पंचकूला के विधायक ने लोगों को दीपावली शुभकामनाएं दी।

15 करोड़ सड़क निर्माण में खर्च
विधायक ने एक सवाल के जवाब में कहा सेक्टर-20 एवं 21 की सड़कों के लिए मुख्यमंत्री ने 30 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसमें से 15 करोड़ का काम पूरा हो चुका है। शहर में 20 करोड़ के कार्य करवाए जा रहे हैं, जिसमें सड़कें, पार्क सहित अन्य सुविधाओं का विकास शामिल हैं। बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसान भवन, शिक्षा सदन, क्षेत्रीय होस्टल सहित अन्य भवनों का भी पंचकूला में निर्माण करवाया। उन्होंने खस्ताहाल सड़कों के बारे में कहा कि पता नहीं है कि इसमें लगाए गए रुपये कहां चले जाते हैं और संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जांच की जानी चाहिए।

गोहाना रैली को बनाएं ऐतिहासिक
एक सवाल के जवाब में विधायक डीके बंसल ने कहा कि 10 नवंबर को गोहाना में होने वाली रैली पिछले सभी रिकार्ड तोडे़गी। उन्होंने क्षेत्र के लेागों से अपील की कि इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाया जा सके।

12 ए और सेक्टर-20 के ओवरब्रिज से तंग हैं शहरवासी
 विधायक ने सेक्टर 12 ए एवं सेक्टर-20 में स्थित ओवर ब्रिज नीचे से बहुत तंग हैं। इस वजह से कई बार जाम लगा रहता है। जाम के कारण यहां पर कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। संबंधित कंपनी ने अपने निजी स्वार्थ में इसके नीचे का रास्ता जितना खुला होना चाहिए था उतना नहीं है। इससे असर चंडीगढ़ और पंचकूला वासियों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि संबंधित कंपनी के निदेशक व इससे जुड़े अन्य अधिकारियों के विरुद्ध मामला दर्ज करने की स्वयं मांग की है।
विज्ञापन


आशियाने नहीं, आश्वासन सुझाव दे रहे हैं अधिकारी
विधायक ने चंडीकोटला के बारे में कहा जिन गरीबों के मकानों में दरारें आ गई हैं उन्हें आशियाना देने के लिए प्रशासनिक अधिकारी कोताही बरत रहें हैं। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को शीघ्र पात्र व्यक्तियों को जमीन मुहैया कराने के आदेश दिए हुए है। इस समस्या को विधानसभा में गठित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कमेटी में भी उठाया  गया। इससे संबंध में तमाम अधिकारियों से बातचीत के बादवजूद पहल नहीं की गई। इस मामले से समस्या के समाधान के लिए फाइलें स्वीकृति के लिए भेज दी गई है और शीघ्र ही इसके परिणाम सामने आएंगे। इस मौके पर विधायक  के साथ उनके राजनीतिक सलाहकार सतनाम सिंह चठ्ठा, ग्रेटर पंचकूला विधासासभा को-ऑर्डिनेशन गर्वनर बॉडी के चेरयमैन एवं गोहाना रैली के प्रभारी सचित सोनी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें