हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के एक युवा संन्यासी ओम स्वामी कैसे करोड़ों का मालिक बन गया, इसका खुलासा एक किताब में हुआ है। इस किताब का प्रकाशन हार्पर एलीमेंट ने किया है। यह ओम स्वामी के आध्यात्मिक जीवन यात्रा की कथा है।
ओम स्वामी की आत्मकथा ‘इफ ट्रुथ बी टोल्ड’ का चंडीगढ़ प्रेस क्लब में लोकार्पण किया गया। इस किताब का प्रकाशन हार्पर एलीमेंट ने किया है।
यह ओम स्वामी के आध्यात्मिक जीवन यात्रा की कथा है। जिसमें उन्होंने अपने संन्यासी बनने और करोड़पति बनने की जानकारी दी है। अंग्रेजी भाषा की इस पुस्तक में करीब 260 पृष्ठ हैं और इसका मूल्य 499 रुपये है।