फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे बजेंगे बीएसएनएल के फोन.. केबल चुराकर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34/44 स्लिप रोड पर स्थित मैनहोल का ढक्कन हटाकर चोरों ने बीएसएनएल के करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमत के केबल पर हाथ साफ कर दिया। आसपास के क्षेत्र में फोन का कनेक्शन ठप होने पर चोरी होने का खुलासा हुआ। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 (चोरी) की धारा के तहत मामला दर्जकर जांच में जुट गई हैै।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बीएसएनएल के कर्मियों को सूचना मिली थी कि सेक्टर-44 में कुछ लोगों के दफ्तर व घरों में फोन कनेक्शन ठप हो गया है। इसकी जानकारी मिलते ही कर्मियों ने फाल्ट तलाशना शुरू किया। शनिवार दोपहर बीएसएनएल के कर्मियों ने पाया कि सेक्टर-34/44 स्लिप रोड के पास 44 की तरफ स्थित मेनहोल का आधा ढक्कन हटा हुआ है। जांच करने पर पता चला कि चोर 1200 पेयर (5-5 मीटर) के 4 केबल व 800 पेयर के 3 केबल चोरी कर रफूचक्कर हो गए हैं। इस कारण क्षेत्र का कनेक्शन ठप था, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने साउथ एसडीपीओ-3 की ममता आहूजा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। वहीं, पुलिस अब वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है ताकि आरोपियों का सुराग लग सके।
पहले भी चोरी करते रहे हैं बीएसएनएल की केबल
बता देें कि अप्रैल महीने पहले सेक्टर-3 थाना पुलिस ने बीएसएनएल केबल चोरी करने वाले गिरोह को गाजियाबाद से पकड़कर वारदात पर अंकुश लगाया था। बावजूद इसके चोरों का गैंग एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। अप्रैल 2021 को सेक्टर-10 पेट्रोल पंप के सामने से जेसीबी से खुदाई कर बीएसएनएल की 16 क्विंटल तांबे की केबल, मार्च में सेक्टर-4 स्थित बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के पास से चोर केंद्रीय सदन से लेकर चंडीगढ़ पुलिस हेडक्वार्टर तक करीब 200 मीटर केबल व मैनहोल व सेक्टर-33 स्थित निर्माण सदन के पास से चोरों ने बीएसएनएल की 1200 पेयर के 2 और 400 पेयर का एक केबल चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें