चंडीगढ़ के सेक्टर-20 स्थित सरकारी मकान में होटल मैनेजमेंट के छात्र ने ग्रिल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चिराग (20) के रूप में हुई है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें चिराग ने लिखा है "मैं तुम्हारी वजह से नहीं मर रहा हूं, खुद के लिए मर रहा हूं"। सेक्टर-19 थाना पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है।
रात को करीब आठ बजे जब लौटे तो ऊपर के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पिता पड़ोसी की छत से जब चिराग के कमरे तक पहुंचे तो वह सन्न रह गए। चिराग ने छत की ग्रिल से फंदा लगाया हुआ था। शोर शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जीएमएसएच 16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चिराग को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि चिराग ने दोपहर को परिवार के संग ही खाना खाया। शाम को उसकी बड़ी बहन दूसरे कमरे में ऑनलाइन पढ़ाई कर रही थी। जबकि चिराग दूसरे कमरे में अकेला था। इस दौरान उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवा दिया है। जांच में पुलिस को पता चला है कि चिराग का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस का कहना है कि कोरोना जांच के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।