फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू का एक और छात्र लापता, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा, 27 अगस्त को घर से आया था कागजात जमा करने 

Sat, 05 Sep 2020 11:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएचयू से लापता एक छात्र के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस जांच में जुटी है। इसी बीच बीए प्रथम वर्ष के एक और छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। कैमूर बिहार निवासी छात्र के पिता की तहरीर पर लंका पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

  
कैमूर बिहार निवासी शिब्लू अली बीएचयू में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। पिता सिरताज अली ने दो सितंबर को लंका थाने में जो तहरीर दी है, उसमें बताया है कि  27 अगस्त को ही 20 वर्षीय बेटा शिब्लू अली घर से बीएचयू छात्र स्वास्थ्य केंद्र में कागजात जमा करने के लिए निकला था। बीएचयू में दस्तावेज जमा करने के बाद और दो दिन बाद घर आने की जानकारी दी।

बताया कि उसके बाद से ही छात्र का मोबाइल बंद हो गया है। पिता ने बताया कि भाई नौशाद अली को फोन कर दो दिन बाद आने की जानकारी दी थी। अब तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उधर लंका पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। मामले में बीएचयू के छात्र मृत्युंजय तिवारी ने एडीजी जोन, एसएसपी, आईजी को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें