फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर दुष्कर्म मामले में भाजपा नेताओं की बयानबाजी, कैप्टन ने बताया- सियासी ड्रामेबाजी

Sun, 25 Oct 2020 03:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा नेतृत्व द्वारा होशियारपुर जिले में दुष्कर्म और कत्ल के मामले में उनकी सरकार और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर किए हमले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण और प्रकाश जावड़ेकर की टिप्पणियों को राजनीतिक ड्रामेबाजी करार देते हुए कहा कि इन दोनों मंत्रियों की आलोचना का कोई आधार नहीं है।

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि इन नेताओं की तरफ से किए दावों के उलट होशियारपुर और हाथरस की घटनाओं के बीच कोई तुलना नहीं है। हाथरस घटना में उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस न सिर्फ सख्त कार्रवाई करने में नाकाम रही बल्कि इस गंभीर मामले पर मिट्टी डालने की कोशिश करती रही ताकि ऊंची जाति के साथ जुड़े दोषी सजा से बच सके। 

इसके उलट पंजाब पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया और एक हफ्ते में चालान पेश करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने डीजीपी को यह यकीनी बनाने के आदेश दिए हैं कि अदालतों द्वारा फास्ट ट्रैक के आधार पर केस की सुनवाई की जाए, जिससे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं द्वारा होशियारपुर केस में कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी की आलोचना को निराधार बताते हुए कैप्टन ने कहा कि उनकी पार्टी हाथरस केस में विरोध करने और बोलने के लिए मजबूर हुई क्योंकि वहां की सरकार दलित लड़की को न्याय दिलाने में नाकाम रही। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें