कंडक्टर ने मामला डिपो महाप्रबंधक के ध्यान में लाया, जिस पर परिवहन निदेशक से मार्गदर्शन मांगा गया। निदेशालय ने 30 मार्च को आदेश जारी कर दिया बिना टिकट यात्रा करने वाले होमगार्ड से जुर्माना वसूला जाए। ऐसे में एक होमगार्ड का विवाद अब सभी पर भारी पड़ने वाला है।
99 फीसदी होमगार्ड जवान अभी ड्यूटी पर
कुल 14025 जवानों में से अभी 99 प्रतिशत जवान ड्यूटी पर हैं। कोरोना महामारी के नियमों का पालन कराने के साथ ही इनकी ड्यूटी अन्य कार्यों के लिए भी अपने व अन्य जिलों में लगी हुई है। होमगार्ड को प्रदेश में रोजाना 572 रुपये के हिसाब से मासिक मानदेय मिलता है। ऐसे में होमगार्ड को घर का खर्च चलाने के लिए अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
पुलिस की तर्ज पर मांगेंगे रोडवेज में परिवहन सुविधा : संदीप
हरियाणा होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य प्रधान संदीप शर्मा ने कहा कि सीएम मनोहर लाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, गृह मंत्री अनिल विज व डीजी होमगार्ड को पत्र लिखकर पुलिस कर्मियों की तर्ज पर रोडवेज बसों में परिवहन सुविधा मांगेंगे। होमगार्ड जवान पुलिस की तर्ज पर वेतन से कुछ राशि भी कटवाने को तैयार हैं। कम मानदेय में उनका गुजारा नहीं चलता, इसलिए किराये में राहत मिलनी चाहिए।