फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंप्लाइज हाउसिंग स्कीम पर दोबारा विचार करेगा गृह मंत्रालय

Fri, 29 Dec 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांसद किरण खेर ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) की ओर से यूटी इंप्लाइज हाउसिंग स्कीम, 2008 पर दोबारा से विचार किया जाएगा। यह आश्वासन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरवार को चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर को दिया है।
विज्ञापन


किरण खेर ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल आफ इंडिया चेतन मित्तल के साथ वीरवार को राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उनसे यूटी कर्मचारियों की इस स्कीम पर दोबारा से विचार करने का आग्रह किया, जिसे राजनाथ सिंह ने स्वीकार कर लिया।

राजनाथ सिंह के इस आश्वासन के बाद अब यूटी के उन कर्मचारियों में अब एक बार फिर से आशा की किरण जागी है जोकि लगभग नौ सालों से चंडीगढ़ में अपने आशियाने का इंतजार कर रहे थे। एमएचए ने यूटी प्रशासन की वर्ष 2008 में बनी इंपलाइज हाउसिंग स्कीम को नामंजूर कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद कर्मचारियों ने खेर से मिलकर कहा था कि वह इस मुद्दे को केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ दोबारा टेक अप करें। खेर ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि वे इस मुद्दे को केंद्रीय गृह मंत्री के साथ टेक अप करेंगी और उनसे यह निवेदन करेंगी कि इस पर दोबारा से विचार किया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें