फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, सर्जिकल स्ट्राइक पर भी बोले

Thu, 17 Nov 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
नोटबंदी पर राजनाथ सिंह का बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले से राजनीति में पवित्रता आएगी। इस फैसले के बाद अमीर और गरीब के बीच की खाई कम होगी। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले 15 सालों में देश आर्थिक महाशक्ति बनकर उभरेगा। जनता को बस कुछ दिन सब्र करने की जरूरत है। राजनाथ सिंह बुधवार को हुडा मैदान में शहीद सम्मान रैली को संबोधित कर रहे थे। इस  मौके पर उन्होंने एक माह में अहीरवाल में भर्ती सब सेंटर खोलने की घोषणा की। 
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि जनता ने हमें सरकार के साथ समाज बदलने के लिए भी वोट दिया था। हमें अभी राजनीतिक आजादी मिली है। आर्थिक और सामाजिक आजादी मिलना बाकी है। सरकार राजनीतिक पार्टियों के चंदा एकत्रित करने में भी पारदर्शिता लाने के प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि सभी ने पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारने के काफी प्रयास किए। हम पड़ोसियों से दिल मिलाना चाहते थे लेकिन उन्होंने भारत की सीमा में घुसकर हमारे जवानों पर कायराना हमला किया। बदले में हमने कार्रवाई कर साबित कर दिया कि हम सीमा के इधर भी मार सकते हैं और उधर भी। पिछले दिनों मेवात के तावडू में हुई हिंसा की पुनरावृत्ति रोकने के लिए वहां आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) तैनात करने के बारे में सोचा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'भारत को अस्थिर करने में लगीं ताकतें'

नोटबंदी पर राजनाथ सिंह का बयान - फोटो : अमर उजाला
भारत को अस्थिर करने में लगीं ताकतें
गृहमंत्री ने कहा कि कुछ ताकतें भारत को अस्थिर करने में लगी थीं। हमने उनके हौसलों को पस्त कर दिया। केंद्र में सरकार बनने के बाद हमने नक्सलवाद पर 60 फीसदी और उग्रवाद पर 75 फीसदी तक लगाम कसी। उन्होंने केंद्र सरकार को मजबूत कलेजे वालों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पूरी तरह से लागू होने के बाद 2022 आते-आते किसानों को मुआवजे की राशि दोगुने से अधिक मिलेगी। 

 अहीरवाल को एसवाईएल का पानी देकर उतारेंगे कर्जा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रदेश सरकार बनाने में अहीरवाल ने अहम भागीदारी निभाई है। हमारे ऊपर अहीरवाल का कर्जा है। हम इस कर्ज को अहीरवाल को एसवाईएल का पानी दिलाकर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सैनिक, अर्द्धसैनिक और पूर्व सैनिकों के परिजनों की देखभाल के लिए अलग से एक मंत्रालय बनाया है। सैनिक और अर्द्ध सैनिकों के शहीद होने पर उनके परिवार को मिलने वाली सहायता राशि को 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अहीरवाल के शहीदों की याद में नसीबपुर में भी एक स्मारक बनाने की बात कही। उन्होंने क्षेत्र में बेस अस्पताल का एक्सटेंशन करने का भी जिक्र किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें