फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, पुलिस ने कांग्रेस के कई नेताओं को हिरासत में लिया

Sat, 30 Jul 2022 09:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

युवा कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री से समय मांगा था। समय मांगने पर सरकार द्वारा युवा कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पुलिस हिरासत में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ में रहेंगे। शाह के आने से पहले चंडीगढ़ में प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष दीपक लुबाना को शनिवार की सुबह घर से हिरासत में ले लिया। साथ ही कांग्रेस कॉलोनी सेल के प्रधान मुकेश राय को भी हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन


युवा कांग्रेस के नेताओं ने स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री से समय मांगा था। समय मांगने पर सरकार द्वारा युवा कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। जानकारी के अनुसार युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुबाना के घर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन मनोज कहीं और चले गए। इसके अलावा मलोया और डड्डू माजरा से भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लेने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें