फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मौली गांव में ब्राह्मण उत्थान समिति का होली मिलन समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां गांव के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में ब्राह्मण उत्थान समिति की ओर से होली मिलन समारोह उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मुक्तीनाथ वेद विद्यालय गुरुकुल के संस्थापक श्रीनिवासाचार्य विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य स्वागतकर्ता मौली के पार्षद एवं पूर्व डिप्टी मेयर हरजीत सिंह थे। उन्होंने मेयर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मुख्य संरक्षक शशि शंकर तिवारी और ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों का तिलक व गुलाल लगाकर स्वागत किया। दीप पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रदीप शुक्ला ने मेयर को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में पूर्वांचल की पारंपरिक होली फाग की प्रस्तुति हरि शंकर उपाध्याय की मंडली द्वारा दी गई, जिसने माहौल को भक्तिमय और रंगारंग बना दिया। कार्यक्रम में प्रधान श्रीनिवास पांडे, रमेश शर्मा, नरेंद्र पांडे (सेवा भारती), पवन तिवारी, शालिग्राम तिवारी, कन्हैया लाल मिश्र, राकेश मिश्रा सहित ब्राह्मण समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर पार्षद हरजीत सिंह के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने मेयर से मौली गांव के प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग की। मेयर ने सभी की मौजूदगी में मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया। अंत में समिति के प्रधान श्रीनिवास पांडे ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें