फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शहर में दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पहला आरोपी कपिल उर्फ डाकू (22) निवासी पंचकूला है। मौलीजागरां थाना पुलिस की टीम शुक्रवार देर रात करीब 11:45 बजे विकास नगर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान आरोपी पुलिस पार्टी की ओर आता दिखाई दिया और पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक चाकू बरामद होने का दावा किया गया। पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी कार्रवाई में सेक्टर -31 पुलिस स्टेशन की टीम ने रात करीब 10 बजे राम दरबार बस स्टैंड के पास से निखिल उर्फ पांडा (20) निवासी राम दरबार को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास से एक लंबा चाकू बरामद हुआ। इसके बाद सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। वहीं दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें