फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar Municipal Election Results: हांसी व बरवाला में चेयरमैन पद पर निर्दलीय उम्मीदवारों का कब्जा, भाजपा-जजपा की बड़ी हार

Wed, 22 Jun 2022 01:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

बरवाला नगर पालिका में 11 उम्मीदवार चेयरमैन पद की दौड़ में शामिल थे। हालांकि टक्कर जजपा उम्मीदवार रामकेश बंसल व निर्दलीय उम्मीदवार रमेश बैटरीवाला में थी। रमेश बैटरीवाला को 8580 और रामकेश बंसल को 6357 वोट मिले।
विज्ञापन
प्रवीन एलावादी को प्रमाण पत्र सौंपते एसडीएम डॉक्टर जितेन्द्र अहलावत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी नगर परिषद व बरवाला नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद पर दोनों जगहों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया। हांसी में निर्दलीय उम्मीदवार प्रवीन एलावादी ने 5505 और बरवाला में रमेश बैटरीवाला ने 2223 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। हांसी में चेयरमैन पद के लिए कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे। मगर मुकाबला भाजपा उम्मीदवार मीनू सेठी व निर्दलीय उम्मीदवार प्रवीन एलावादी के बीच में था।

विज्ञापन


प्रवीण एलावादी को 20428 व मीनू सेठी को 14923 वोट मिले। वहीं बरवाला नगर पालिका में 11 उम्मीदवार चेयरमैन पद की दौड़ में शामिल थे। हालांकि टक्कर जजपा उम्मीदवार रामकेश बंसल व निर्दलीय उम्मीदवार रमेश बैटरीवाला में थी। रमेश बैटरीवाला को 8580 और रामकेश बंसल को 6357 वोट मिले।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें