देश में एक बेटी के साथ शादी के वक्त शर्मनाक घटना, वो भी पंडितों ने की। उन्होंने उसके फेरे कराने से इंकार कर दिया। इसके पीछे की वजह चौंकाने वाली। घटना हरियाणा के हिसार की है।
बिडमड़ा गांव में पंडितों ने दलित परिवार की बेटी के फेरे कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दलित परिवार ने बौद्ध धर्म के तरीके से लड़की की शादी कराई। गांव की रविदास सभा ने फैसला लिया कि आगे भी बौद्ध धर्म के तरीके से शादी कराएंगे।
गांव बिडमड़ा में 24 अप्रैल को दलित परिवार के मूर्ताराम की बेटी की शादी थी। परिवार ने पंडितों से संपर्क किया तो एक पंडित ने शादी कराने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि मैं थका होने के कारण शादी नहीं करा सकता। दूसरे पंडित ने कहा कि मेरे पास काफी काम हैं। तीसरे ने कहा कि मैंने शादी कराई तो समाज के लोग मुझे जीने नहीं देंगे।