फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: पंजाबी गाने में भगवान शनि देव के खिलाफ अपशब्द पर भड़के हिंदू संगठन, थाने के बाहर लगाया धरना

Sat, 23 Dec 2023 05:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

हिंदू नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाबी गायकों को सिर्फ हिंदू समाज ही क्यों नजर आता है जो वह हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। गोरयन ने बताया कि इस प्रदर्शन में मुस्लिम भाईचारा के लोग भी उनके साथ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गाने में भगवान शनिदेव जी के बारे में अपशब्द बोलने के बाद हिंदू संगठन शनिवार को पंजाबी सिंगर गुरमन मान के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। पिछले काफी दिनों से गाने को लेकर चल रहे विवाद के बाद लुधियाना में अलग अलग जगहों पर हिंदू संगठनों ने पंजाबी सिंगर के खिलाफ शिकायत दी। 
विज्ञापन


शनिवार को ताजपुर रोड स्थित श्री इच्छापूर्ण शनिदेव मंदिर के पदाधिकारी और सदस्य थाने के बाहर पहुंचे। जहां उन्होंने पंजाबी गायब के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि जब वह थाने के अंदर शिकायत देने के लिए गए तो पुलिस ने उन्हें धक्के देकर बाहर किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि किसी भी हिंदू नेता या फिर किसी व्यक्ति को धक्का नहीं दिया गया है। उनसे शिकायत ली गई है। वह जानबूझ कर पब्लिसिटी के लिए थाने के बाहर बैठे है। उन्हें जांच का आश्वासन दे दिया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई जरुर की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के नेता जतिंदर गोरयन ने कहा कि पंजाबी गायक ने अपने गाने को चमकाने के लिए गलत रास्ता चुना है। गाने में भगवान शनिदेव जी के बारे में जो शब्द इस्तेमाल किए गए हैं वह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि जब सभी लोग थाने में शिकायत देने के लिए आए तो पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। जिस कारण वह थाने के बाहर प्रदर्शन करने को मजबूर हुए है। उन्होंने पंजाबी सिंगर के खिलाफ जहां शिकायत दर्ज कराई है वहीं थाने के बाहर श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी पढ़ा गया। 
विज्ञापन


हिंदू नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाबी गायकों को सिर्फ हिंदू समाज ही क्यों नजर आता है जो वह हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। गोरयन ने बताया कि इस प्रदर्शन में मुस्लिम भाईचारा के लोग भी उनके साथ शामिल हैं। देवी-देवताओं का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए। 

थाना डिविजन सात के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह बराड़ ने प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों से शिकायत लेकर उन्हें आश्वासन दिया था कि जांच के बाद सिंगर के खिलाफ बनती कार्रवाई जरूर की जाएगी, लेकिन अपनी राजनीति चमकाने के लिए कुछ लोगों ने पुलिस पर ही दुर्व्यवहार का आरोप लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी पुलिस पर आरोप लगाए मगर पुलिस अपना काम कर रही है। जांच के बाद सिंगर पर बनती कार्रवाई जरूर की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें