फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आईएसबी के शोध से हिमाचल में चलेगा हिम डाटा पोर्टल, CM सुक्खू ने किया उद्घाटन

Fri, 12 May 2023 08:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

एक जुलाई से प्रदेश में हिम परिवार योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत सभी लोगों का रजिस्ट्रेशन कर उनका डाटा एक ही प्लेटफार्म पर रखा जाएगा। हर विभाग को इस पोर्टल के साथ लिंक कर दिया जाएगा ताकि एक दूसरे विभागों में डाटा शेयरिंग आसानी से हो सके।
विज्ञापन
आईएसबी पहुंचे हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल सरकार और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) ने शुक्रवार को शिखर सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल के लोगों की सुविधा के लिए हिम डाटा पोर्टल का लोकार्पण किया। तीन महीने पहले आईएसबी और हिमाचल सरकार के बीच डाटा शेयरिंग को लेकर एक एमओयू साइन किया गया था। इस सम्मेलन की शुरुआत मुख्यमंत्री सुक्खू ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।

विज्ञापन


दोपहर को करीब 12 बजे हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आईएसबी पहुंचे। इस दौरान आईएसबी के प्रबंधकों ने उन्हें डिजिटल डाटा संबंधी प्रदर्शनी लगाकर संस्थान के रिसर्च को दिखाया। इसके बाद डॉ. आरुषि जैन ने बताया कि हिमाचल सरकार ने प्रदेश की जनता का डाटा आईएसबी के साथ साझा करने के लिए एमओयू किया था। इसमें आईएसबी सरकार के साथ डिजिटल पार्टनर के रूप में काम करेगा। 

तीन महीनों में संस्थान की ओर से हिमाचल सरकार के लिए एक वेब पोर्टल तैयार किया है। इसमें प्रदेश के सभी लोगों से संबंधित हर प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आईएसबी की पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए हिम पोर्टल का लोकार्पण किया।

विज्ञापन
Trending Videos

इस मौके पर सीएम सुक्खू ने कहा कि हमने प्रदेश के लोगों को साफ-सुथरी सरकार देने का वादा किया है। इसके तहत पूरा डाटा ऑनलाइन होगा तो लोगों को साफ-सुथरा प्रशासन मिलना शुरू हो जाएगा। प्रदेश के सभी लोगों को हिम परिवार कार्यक्रम के तहत एक यूनिक आईडी दी जाएगी। इसके जरिये परिवार का स्वास्थ्य संबंधी, रोजगार संबंधी, व्यवसाय संबंधी और कृषि संबंधी जैसा सभी प्रकार का डाटा संरक्षित किया जाएगा। ऐसा करने से लोगों तक योजनाएं पहुंचाना और जरूरतमंद लोगों के लिए भलाई की योजनाएं तैयार करने में मदद मिलेगी। 

एक जुलाई से प्रदेश में हिम परिवार योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत सभी लोगों का रजिस्ट्रेशन कर उनका डाटा एक ही प्लेटफार्म पर रखा जाएगा। हर विभाग को इस पोर्टल के साथ लिंक कर दिया जाएगा ताकि एक दूसरे विभागों में डाटा शेयरिंग आसानी से हो सके।

भारती इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी के डीन प्रो. मदन पिलुतला ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग और हिम डाटा पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी से लोग वास्तविक अर्थों में सही समय पर लाभ प्राप्त कर पाएंगे। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली, मुख्य सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल, अभिषेक जैन सचिव सूचना प्रोद्योगिकी, आईएसबी के निदेशक प्रो. अश्वनी छेत्रे, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, हिमाचल प्रदेश के निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी मुकेश रेप्सवाल, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के शिक्षाविद, अन्य अनुसंधानकर्ता एवं संस्थान के छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुक्खू आईएसबी पहुंचने वाले हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह भी बताया कि वह आईएसबी कैंपस पहुंचने वाले हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री हैं। वह प्रदेश की जनता के लिए समर्पित हैं, इसलिए आईएसबी आकर वह प्रदेश की भलाई के लिए यहां से निकलने वाले उद्यमी और अधिकारियों से अपील कर रहे हैं कि वह प्रदेश में आकर निवेश करें। स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मैकेनिकल लर्निंग, ई गवर्नेंस जैसी पढ़ाई शुरू की गई है।

हिमाचल प्रदेश को बनाएंगे ग्रीन प्रदेश
सुक्खू ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक हिमाचल प्रदेश को ग्रीन प्रदेश बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने बजट में प्रावधान रखे हैं। वह हर वर्ष एक हजार बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदल देंगे। साथ ही जो भी ट्रक मालिक या टैक्सी मालिक अपने वाहन को बदलकर इलेक्ट्रिक वाहन लेगा, उसे 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदेश सरकार देगी। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर जिला मुख्यालय को हेलीपैड के साथ जोड़ा जाएगा, ताकि पर्यटक सुबह आकर शाम तक वापस चला जाए।

सम्मेलन में लगे ठहाके
सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अधिकारियों ने आईएसबी का धन्यवाद करने के लिए एक लिखित भाषण दिया था लेकिन इसको पढ़ते वक्त उन्हें काफी परेशानी आ रही थी। उन्होंने मंच से ही बोला कि ‘पढ़ने में थोड़ी दिक्कत होती है, नेता हूं बोल सकता हूं’। ऐसा सुनते ही वहां पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें