राम नवमी के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को सेक्टर 47 रामलीला मैदान में लाइट एंड साउंड के जरिये हाईटेक रामलीला हुई। आयोजन राम उत्सव कमेटी तथा युवा संकल्प फाउंडेशन ने की ओर से किया गया। कार्यक्रम में 45 कलाकारों ने 50 फुट लंबे मंच पर बिना रुके एक साथ तीन घंटे में पूरी रामायण को लाइट एंड साउंड के साथ पेश किया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद और एडिशनल सॉलिसीटर जनरल ऑफ इंडिया सत्यपाल जैन और हरियाणा के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक खेमका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल और संचालक राजिंदर बग्गा और निर्देशन राजेश चौहान तथा मंच संचालन प्रदीप ढल्ल ने किया।
चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल ने कहा कि भगवान राम का जीवन हमें मर्यादा और माता पिता की आज्ञा का पालन करने की शिक्षा देता है। सहनशीलता और कर्तव्य बोध के साथ जीना ही भगवान राम की सच्ची उपासना है।
इस अवसर पर आवि भसीन, राकेश शर्मा, सुखविंदर सुखी, जसजोत सिंह, रविंदर राघव, त्रिलोक सिंह, बूटा सिंह, रविंदर सूद, जरनैल सिंह, करण वासुदेव, देविंदर बिंद्रा, विजय बंसल, जेपी दत्ता, जेजे सिंह और अशोक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सेक्टर-43 में भी बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक
सेक्टर-43 के ग्राउंड में शुक्रवार को राघव आर्ट की ओर से लाइट एंड साउंड हाईटेक रामलीला का आयोजन किया गया। कलाकारों के अभिनय पर दर्शकों ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। बड़ी संख्या में लोग हाईटेक रामीला देखने पहुंचे। दो घंटे के अंदर पूरी रामायण का रामलीला में किया गया। डायरेक्टर पलक ग्रोवर ने बताया कि संजय कुमार ने राम, नरेश कुमार ने लक्ष्मण, अशोक चौधरी ने रावण, सन्नी संधु ने हनुमान, पंकज ने कैकेयी और सूर्पनखा, आशा सकलानी ने कौशल्या और सबरी, दीक्षा ने मंथरा और अहिल्या, प्रदीप शर्मा ने दशरथ और कुंभकर्ण, रुपिंदर जीत सिंह ने भरत और मेघनाद की भूमिका निभाई। बालाजी और राजा ने कलाकारों का मेकअप किया। पलक ग्रोवर ने हाईटेक रामलीला का निर्देशन किया। जबकि लाइट सज्जा राघव ग्रोवर ने किया।