फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से निकलते ही तीन साल के मासूम को कार ने कुचला, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Tue, 18 Feb 2020 05:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
विज्ञापन
मृतक बच्चे का फाइल फोटो और सीसीटीवी में कैद घटना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंदर नगर में मंगलवार को छुट्टी के बाद स्कूल से बाहर निकल रहे तीन साल के बच्चे को तेज रफ्तार इनडेवर कार ने कुचल दिया। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके दोनों टायर बच्चे के ऊपर से निकल गए।

विज्ञापन


इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। लोगों ने घायल छात्र को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई है। 

पुलिस कार चालक की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजन और अन्य लोग स्कूल में पहुंच गए। उनका कहना था कि यह हादसा स्कूल प्रबंधकों की लापरवाही के कारण हुआ है। क्योंकि मेन गेट पर गॉर्ड को सही तरीके से तैनात नहीं किया गया था। जानकारी के अनुसार हैबोवाल निवासी रवि श्रीवास्तव एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। 
विज्ञापन

 

रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विदित श्रीवास्तव उनका इकलौता पुत्र था। जो सरस्वती प्ले वे स्कूल में पढ़ता था। वह स्कूल में अपने कुछ साथियों के साथ ऑटो पर जाता था। मंगलवार को दोपहर छुट्टी के बाद ऑटो चालक उसे स्कूल लेने पहुंचा। छोटे-छोटे बच्चों को एक लाइन में लगाकर ऑटो चालक उसे सड़क पार करवा ऑटो में बैठा रहा था। 

इसी दौरान एक तेज रफ्तार इनडेवर कार ने विदित श्रीवास्तव को कुचल दिया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी के दोनों टॉयर उसके ऊपर से गुजर गए थे। आरोपी चालक ने गाड़ी रोकने की जगह फरार हो गया। ऑटो चालक ने बच्चे को सड़क से उठाकर तुरंत अन्य लोगों की मदद से डीएमसी में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन

हमारे घर का इकलौता चिराग बुझ गया

- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक के पिता रवि श्रीवास्तव का कहना है कि इस हादसे के लिए स्कूल प्रबंधक सबसे जिम्मेदार हैं। क्योंकि उन्हें इस हादसे की सूचना मिली तो उन्होंने स्कूल में फोन किया। उनका कहना था कि बच्चे को ऑटो चालक ले गया, उन्हें कुछ नहीं पता है।

अगर एक दिन भी स्कूल फीस लेट हो जाए तो प्रबंधक जुर्माना ठोकते हैं लेकिन एक मासूम बच्चे को संभालने की जिम्मेदारी क्या स्कूल की नहीं है। स्कूल की लापरवाही के कारण उनके घर का इकलौता चिराग बुझ गया है। इसके जिम्मेदार स्कूल प्रबंधक हैं, उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलिस मामले की जांच कर रही है, सभी पक्षों के बयान लेने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। इस हादसे को अंजाम देकर फरार होने वाली गाड़ी का नंबर मिल गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी कार चालक को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -एएसआई इकबाल सिंह, कैलाश चौकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें